नारनौल में दो दिन में 1.02 डिग्री सेल्सियस तापमान, ठंड से मिली राहत

नारनौल में मौसम आमतौर पर शुष्क और परिवर्तन शील बना हुआ है। मंगलवार को भी 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में रविवार को 4.6 तो सोमवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में बार बार तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी प्रदेश में नारनौल की रातें सबसे ज्यादा ठंडी रही थी। हालांकि अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड की तीव्रता में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर से उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 10:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में दो दिन में 1.02 डिग्री सेल्सियस तापमान, ठंड से मिली राहत #SubahSamachar