नरदेव सिंह बोले- चार हजार श्रमिकों को 15 करोड़ बांटेंगे सीएम, 19 महिलाओं को दिए जाएंगे एक-एक लाख

11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर मंडी में होने जा रहे जन संकल्प सम्मेलन में प्रदेश के सीएम हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत चार हजार श्रमिकों को 15 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार में अभी तक श्रमिकों को 63 करोड़ से अधिक के लाभ दिए जा चुके हैं। बोर्ड की तरफ से 14 श्रमिकों के लिए 14 विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से आठ योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को कल यह धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। प्रदेश की 19 एकल, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को एक-एक लाख की धनराशि भी प्रदान की जाएगी। नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभी तक इस पर 9 करोड़ 28 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है। लोगों को बोर्ड की योजनाओं की जानकारी मिले और वे अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए प्रदेश भर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। अभी तक 11 जिलों की 41 विधानसभाओं में ऐसे शिविरों के माध्यम से बोर्ड की योजनाओं का प्रचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू की सोच है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे, उसी दिशा में बोर्ड की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 10, 2025, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नरदेव सिंह बोले- चार हजार श्रमिकों को 15 करोड़ बांटेंगे सीएम, 19 महिलाओं को दिए जाएंगे एक-एक लाख #SubahSamachar