Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के बेहली में पैराग्लाइडिंग गतिविधि का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कुछ दिन पहले यहां सफल परीक्षण के बाद अब इसे आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हरदीप बावा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ नालागढ़ के उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी तथा पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का प्रदर्शन किया और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया। क्षेत्र में इस नई पर्यटन गतिविधि के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि बेहली आने वाले समय में साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 11:35 IST
Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान #SubahSamachar
