नाहन: प्रेमनगर स्कूल में नशे पर जागरूक किए विद्यार्थी
राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला प्रेमनगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर सादनाघाट की तरफ से तंबाकू मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम के तहत चित्रकला स्पर्धा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू और नशे के खिलाफ जागरूक करना रहा। आयुष्मान आरोग्य केंद्र सादनाघाट से आए डॉक्टर आस्था मारवाह ने बच्चों को तंबाकू के प्रति जागरूक किया और नशे के दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया । उनके साथ आई योगा इंस्ट्रक्टर बृजबाला शर्मा ने भी बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया ।राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर की अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर के प्रभारी मायाराम शर्मा ने सभी बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 14:25 IST
नाहन: प्रेमनगर स्कूल में नशे पर जागरूक किए विद्यार्थी #SubahSamachar
