नाहन: नाथूराम चौहान बोले- सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधितों को धमकाना दुर्भाग्यपूर्ण

सरकार व पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लोगों को सांसें व धड़कनें देने वाली है। लेकिन शिमला में सचिवालय के बाहर दो साल से धरना देने वाले दृष्टिबाधितों को सरकार के अधिकारी सांसें व धड़कने बंद करने की धमकी दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह टिप्पणी करते हुए समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि जिन लोगों ने दुनिया को नहीं देखा, उन लोगों पर सरेआम पुलिस अधिकारी ऐसी शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस बंद कमरे में क्या-क्या नहीं करती होगी। उन्होंने कहा कि शिमला में आलाधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 05, 2025, 17:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नाहन: नाथूराम चौहान बोले- सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधितों को धमकाना दुर्भाग्यपूर्ण #SubahSamachar