नाहन: सताहन पंचायत धनराशि मामले पर कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर किया पलटवार

नाहन (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की सताहन पंचायत में सांझा आंगण के लिए धनराशि देने के मामले में भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। दो दिन पहले भाजपा के जिला प्रवक्ता पताप सिंह रावत ने रेणुका के विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के सांझा आंगण के लिए पैसे देने की बात को झूठा और बेबुयाद करार दिया था। प्रताप रावत का कहना था कि पैसे सांसद निधि से मिले थे और उन दो लाख रुपये से सांझा आंगण तैयार हुआ था। अपने बयान में जिला प्रवक्ता ने विनय कुमार पर झूठा श्रेय लेने का भी आरोप जड़ा था। इन आरोपों को यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और गेहल पंचायत के प्रधान ओपी ठाकुर ने सिरे से नकार दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नाहन: सताहन पंचायत धनराशि मामले पर कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर किया पलटवार #SubahSamachar