VIDEO: पीलीभीत में समर्थकों संग कलक्ट्रेट पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, डीएम को दिया पत्र
पीलीभीत की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के कार्यों में व्यवधान डालने समेत अन्य मामलों से नाराज अध्यक्ष संदीप कौर ने सोमवार को समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र दिया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर अवैध वसूली करते हैं। ऐसे लोग लंबे समय से नगर पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों और योजनाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:25 IST
VIDEO: पीलीभीत में समर्थकों संग कलक्ट्रेट पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, डीएम को दिया पत्र #SubahSamachar
