Video: आनंदपुर साहिब से नाहन पहुंचा नगर कीर्तन, हुआ भव्य स्वागत
आनंदपुर साहिब से महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ के लिए निकला नगर कीर्तन मंगलवार को नाहन पहुंचा। गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में नगर कीर्तन के पहुंचने पर सिख समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन के दौरान सिख श्रद्धालु पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ यात्रा करते नजर आए। जानकारी अनुसार सिख श्रद्धालु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी में सुशोभित कर आनंदपुर साहिब से नांदेड़ तक ले जा रहे हैं। इस कड़ी में यह नगर कीर्तन दूसरे गुरुद्वारों में भी पहुंच रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को यह नगर कीर्तन नाहन पहुंचा। बता दें, यह यात्रा गुरु गोबिंद सिंह की विरासत और उनकी शिक्षाओं का सम्मान करती है। यह सिख समुदाय के लिए आस्था और सेवा का प्रतीक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 13:06 IST
Video: आनंदपुर साहिब से नाहन पहुंचा नगर कीर्तन, हुआ भव्य स्वागत #SubahSamachar
