Muzaffarangar: लाठी-डंडों से पीट कर युवक की हत्या, सामने आई ये वजह
मुजफ्फरनगर में थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कूल्हेडी में देर रात रंजिश के चलते मुरतलिब (28) की लाठी डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। मुरतलिब देर रात दुकान पर सामान लेने गया था। वहां दूसरे पक्ष के दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई । मृतक पक्ष ने दो हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2025, 20:34 IST
Muzaffarangar: लाठी-डंडों से पीट कर युवक की हत्या, सामने आई ये वजह #SubahSamachar
