Muzaffarnagar: राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-बीज विधेयक 2025 किसान विरोधी, दे डाली ये चेतावनी
मुजफ्फरनगर में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बीज विधेयक 2025 का विरोध किया जाएगा। यह पूरी तरह किसान विरोधी है। इससे सिर्फ कंपनी का फायदा होगा। 17 या 18 दिसंबर को दिल्ली में रणनीति तैयार की जाएगी। 23 दिसम्बर को सिसौली की पंचायत में मंथन होगा। किसानों को पहले ही एनजीटी के नाम पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। बीज विधेयक के विरोध पर किसानों को जागरूक करने के लिए पूरे देश में जाएंगे। सरकार ने खराब बीज पर मुआवजा तय नहीं किया है। महंगे बीजों की कोई सीमा नहीं है। यह विधेयक पास हो गया तो राज्य सरकारों के भी हाथ बंध जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 13:14 IST
Muzaffarnagar: राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-बीज विधेयक 2025 किसान विरोधी, दे डाली ये चेतावनी #SubahSamachar
