Muzaffarnagar: पुलिस से तंग आकर अनस ने खुद ही पेट्रोल डालकर लगाई थी आग,हालत गंभीर, दिल्ली रेफर
मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अनस ने पुलिस से परेशान होकर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाई थी । उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है । अनस ने बुधवार को अपने घर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसे उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें उसने पुलिस पर 5 लाख मांगने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि 50 हजार रूपये वसूलकर पिटाई की गई और भी पैसे मांगे जा रहे थे इसलिए उसने परेशान होकर यह कदम उठाया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 16:17 IST
Muzaffarnagar: पुलिस से तंग आकर अनस ने खुद ही पेट्रोल डालकर लगाई थी आग,हालत गंभीर, दिल्ली रेफर #SubahSamachar
