मुजफ्फरनगर: अली खामेनेई की मौत पर मुजफ्फरनगर में शिया समाज का प्रदर्शन
ईरान के सर्वोच्च नेता और शिया धर्मगुरु अली खामेनेई की मौत होने पर शिया समाज ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। समाज राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा। थाना खालापार क्षेत्र के किदवई नगर स्थित जैनबिया इंटर कॉलेज सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ और पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रदर्शन की अनुमति मिली। समाज के लोग जैनबिया इंटर कॉलेज से मौन जुलूस निकालकर फखर शाह चौक तक गए। ज्ञापन में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरानी नेता पर किए गए हमले की निंदा की गई। भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक दबाव बनाकर युद्ध रोकने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद हुसैनी, नसीम हैदर एडवोकेट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:08 IST
मुजफ्फरनगर: अली खामेनेई की मौत पर मुजफ्फरनगर में शिया समाज का प्रदर्शन #SubahSamachar
