Mandi: अनुभव, सुजल, इजा और ऑसम बने मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026, 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ जीता खिताब
फीट ऑफ फायर संस्था की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को मंडी के सात मील स्थित हिमाचली हवेली में सम्मानित किया गया। इस दौरान विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया गया। आयोजक अमित भाटिया ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 8 जून को पंचकुला में आयोजित किया गया। इस बार प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए निर्णायकों के लिए किसी एक विजेता का चयन करना आसान नहीं था। इसी कारण पहली बार दो-दो प्रतिभागियों को मिस्टर और मिस नार्दन का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में सिरमौर के अनुभव शर्मा और शिमला के सुजल राठौर को मिस्टर नार्दन 2026 चुना गया, जबकि कांगड़ा की इजा सिंह जम्वाल और शिमला की ऑसम शर्मा को मिस नार्दन 2026 का ताज पहनाया गया। आयोजकों ने बताया कि विजेताओं को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, थाइलैंड ट्रिप और म्यूजिक एल्बम में काम करने का अवसर दिया जाएगा। सम्मान समारोह के दौरान विजेताओं ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल एक खिताब नहीं, बल्कि लंबे समय से देखे गए सपनों को साकार करने का अवसर है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच ने उन्हें आत्मविश्वास, नई सीख और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इस अवसर पर राजा सिंह मल्होत्रा, राकू वालिया, अनुष्का दत्ता, जगदीश सहित प्रतिभागियों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 09:13 IST
Mandi: अनुभव, सुजल, इजा और ऑसम बने मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026, 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ जीता खिताब #SubahSamachar
