सांसद सनातन पांडेय बोले- छात्र नेताओं में कम हो रहा संघर्ष का माद्दा, VIDEO
टीडी कॉलेज परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में शुक्रवार को शहीद छात्रनेता स्व. चंद्रभानु पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिले भर से जुटे छात्र नेताओं, राजनेताओं, अधिवक्ताओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उन्हें नमन किया और कहा कि विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है जो चिंता का विषय है। कहा छात्र को संघर्षशील होना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडेय ने स्व. चंद्रभानु पांडेय के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने जनगीत के जरिए सुरों से श्रद्धांजलि दी। कलाकार जाकिर हुसैन ने अपनी कविताओं से स्व. चंद्रभानु पांडेय को याद किया। शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पांडेय की स्मृति में अतिथियों द्वारा टीडी कालेज परिसर या इसके के अलावा जिले में अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर उनकी मूर्ति लगाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि जिले के विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है। चंद्रभानु की शहादत से छात्रों और छात्रनेताओं को सीख लेनी चाहिए। कहा कि चंद्रभानु पांडेय ने संघर्ष की राह दिखाई थी। लेकिन आज के दौर में उसमें कमी आयी है। उन्होंने घोषणा किया कि चंद्रभानु पांडेय की मूर्ति लगाने के लिए मैं अपने एक महीने के वेतन दूंगा। सभा के दौरान ही उन्होंने एक लाख रूपये का चेक हस्ताक्षर कर के दे भी दिया। उन्होंने आह्वान किया कि एक कमेटी बनाकर चंद्रभानु पांडेय की मूर्ति के लिए प्रयास तेज किए जाएं। टीडी कॉलेज चौराहे से चित्तू पांडेय चौराहे तक के मार्ग का नाम चंद्रभानु पांडेय के स्मृति में करने के लिए नगरपालिका परिषद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि सभासद अमित दुबे को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। वहीं,वरिष्ठ शिक्षक नेता अरविंद शुक्ला ने कहा कि छात्रों के हित में शहीद चंद्रभानु पांडेय के आदर्शों पर चलकर ही छात्रसंघ की गरिमा बहाल जा सकती है। छितेश्वर मिश्र ने कहा कि युवा संघर्ष की राह पर चलने का संकल्प लें,तभी राजनीति का भला होगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने अभार व्यक्त किया। संचालन करुणानिधि तिवारी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य दयाला नंद राय, अखिलेश राय,अवनीश चंद्र पांडेय,डाॅ.विश्राम यादव, यशपाल सिंह,सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक,गोपाल सिंह, संतोष चौबे,रामबचन चौधरी, वेद प्रकाश पाण्डेय,अरविंद राय आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 19:34 IST
सांसद सनातन पांडेय बोले- छात्र नेताओं में कम हो रहा संघर्ष का माद्दा, VIDEO #SubahSamachar
