कानपुर: मातृ दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मां के महत्व का दिया संदेश

कानपुर के चकेरी स्थित न्यू आजाद नगर के राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मां को समर्पित गीतों और प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मां के त्याग, समर्पण और जीवन में उनके महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 07:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: मातृ दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मां के महत्व का दिया संदेश #SubahSamachar