मां के शादी से इनकार पर युवक ने डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला
यूपी के फिरोजाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। अपनी रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद पूरी न होने पर आरोपी ने उसके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे को सुनसान सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या के बाद आरोपी मासूम के शव को घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे की नानी की तहरीर पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 17:35 IST
मां के शादी से इनकार पर युवक ने डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला #SubahSamachar
