रोहतक: बोहर में बंदरों का आतंक, महिलाओं व बुजुर्गों पर बोल रहे हमला
बोहर गांव में बंदरों का आतंक चरम पर है जिससे ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। बंदरों की ओर से लगातार ग्रामीणों, महिलाओं व बुजुर्गों पर किए जा रहे हमलों के विरोध में ग्रामीणों ने अठगामा भवन में एक बैठक की। बैठक में जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने के लिए अहम निर्णय लिया और निगम से बंदरों को पकड़वाने के लिए मांग की। अठगामा प्रधान अजयपाल ने बताया कि बंदरों के आतंक को देखते हुए जल्द ही नगर निगम को आधिकारिक पत्र लिखा जाएगा और उनसे मदद की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव में मुनादी करवाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। कुलदीप ने बताया कि ग्रामीण अनिल कुमार बंदरों के डर से छत से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, धर्मपाल नगर निगम के पार्क में बंदरों को हटाने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें बंदरों ने काट लिया। जबकि, भीम सिंह पर गली में चलते हुए बंदरों ने हमला कर दिया। इसके अलावा, गांव की अनेक महिलाओं को भी बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है जिससे गांव में डर का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:37 IST
रोहतक: बोहर में बंदरों का आतंक, महिलाओं व बुजुर्गों पर बोल रहे हमला #SubahSamachar
