मोगा सिटी साउथ पुलिस ने 265 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी पकड़े

मोगा पुलिस की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिटी साउथ पुलिस पार्टी ने दो आरोपियों को काबू कर उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में जानकारी देते हुए एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मोगा सिटी साउथ पुलिस ने रात को 8 बजे के करीब गश्त करते समय डीएम कॉलेज ग्राउंड के पास पहुंचे तो अजय कुमार निवासी प्रीत नगर मोगा और सुखमंदर सिंह उर्फ सुखी निवासी पुली वाला मोहल्ला मोगा सड़क किनारे बैठकर बैग की तलाशी कर रहे थे। शक के आधार पर दोनों को काबू कर तलाशी लेने पर उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुखमंदर सिंह उर्फ सुखी पर 17 अपराधिक मामला दर्ज के दूसरे आरोपी अजय कुमार पर 2 अपराधिक मामला दर्ज हे दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा सिटी साउथ पुलिस ने 265 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी पकड़े #SubahSamachar