VIDEO: एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू, मांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मांट। विधान परिषद स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। विकास खंड मांट स्थित मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्र पर एसडीएम मांट चंद्रभूषण सिंह और सीओ मांट अमरनाथ यादव मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विकास खंड कार्यालय पहुंच रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 09:12 IST
VIDEO: एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू, मांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम #SubahSamachar
