फतेहाबाद: गौ संरक्षण को नई दिशा, विधायक विनोद भ्याना ने गऊशालाओं को दिए चेक

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय उदय कमल में रविवार को हरियाणा सरकार द्वारा गऊशाओं के लिए जारी राशि चैक वितरण हेतू समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद हलके के प्रभारी विधायक एवं हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। इस अवसर पर फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 42 गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को गौ संरक्षण हेतु चारे के लिए अनुदान राशि के चैक वितरित किए गए। मुख्यातिथि विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गौ सेवा को नई दिशा मिली है और योजनाओं के माध्यम से गऊशालाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है। भ्याना ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौ संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चारा अनुदान जैसी योजनाएं गऊशालाओं के संचालन में सहायक साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। भ्याना ने गऊशालाओं के संचालकों से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता के साथ सेवा कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज मिलकर ही गौ संरक्षण को मजबूत बना सकते हैं। भ्याना ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद: गौ संरक्षण को नई दिशा, विधायक विनोद भ्याना ने गऊशालाओं को दिए चेक #SubahSamachar