सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने अपने आवास पर मनाई होली
विधायक निखिल मदान ने फाग के अवसर पर अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली खेली। इस दौरान रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने और आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का संदेश देते हैं। इस दौरान महिला ने विधायक निखिल मदान व अन्य लोगों पर कोरडे भी बरसाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 10:10 IST
सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने अपने आवास पर मनाई होली #SubahSamachar
