विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

मिठौरा विकास खंड के सिंदुरिया चौराहे पर रविवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लगभग एक करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि योगी सरकार गांव, गरीब व किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, स्वच्छता व पेयजल जैसी सुविधाएं बेहतर होंगी। विशेषकर महिलाओं व राहगीरों को शौचालय से बड़ी राहत मिलेगी। राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश पटेल, अशोक पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 07, 2025, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण #SubahSamachar