शाहजहांपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर विधायक ने 35 दिव्यांगों को बांटीं ट्राई साइकिल
शाहजहांपुर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्हें विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांग पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया। विधायक ने दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। विधायक ने 35 ट्राईसाइकिल, कान की मशीनें, बैसाखी, छड़ी समेत अन्य सहायक उपकरण बांटे। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी स्थिति में अभिशाप नहीं है, बल्कि यह ईश्वरीय देन है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ अमित सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 03, 2025, 15:51 IST
शाहजहांपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर विधायक ने 35 दिव्यांगों को बांटीं ट्राई साइकिल #SubahSamachar
