फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने विधानसभा में उठाया खस्ताहाल बंगा रोड का मुद्दा

फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने आज फिर पंजाब विधानसभा में खस्ताहाल फगवाड़ा-बंगा रोड के निर्माण की मांग की है। गौरतलब है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से इस खस्ताहाल सड़क के निर्माण की मांग उठती रही है। यहां तक कि इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर फगवाड़ा निवासियों ने कई बार धरना भी दिया है। लेकिन हर बार सरकार के प्रतिनिधियों ने लोगों को बहला फुसला कर सड़क निर्माण का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया लेकिन यह सड़क नहीं बनवाई। यहां तक कि सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल भी इस सड़क के निर्माण का आश्वासन लोगों को दे चुके हैं। लेकिन लोगों को आश्वासन के सिवा अभी तक कुछ नहीं मिला है, तो फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने आज पंजाब विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान फिर से इस सड़क को बनवाने की मांग दोहराई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने विधानसभा में उठाया खस्ताहाल बंगा रोड का मुद्दा #SubahSamachar