फार्म हाउस पर सोए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत; VIDEO
कंदवा क्षेत्र के जलालपुर गांव के पूरब तरफ बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे फार्म हाउस में सोए युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देकर हत्यारे खेतों से होकर फरार हो गए।हमलावर साथ फार्म हाउस में लगे सीसी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच है।घर वालों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से मना कर दिया है। जलालपुर गांव निवासी अजीत सिंह का छोटा पुत्र विशाल सिंह 27 वर्ष सरसों कटवाने के बाद फार्म हाउस में सो रहा है।इसी दौरान पीछे से खेतों से होकर आए हत्यारों ने उसके सिर में गोलीमार कर हत्या कर दिया।उसके बाद हमलावर उसी रास्ते भाग निकले।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।करीब डेढ़ घंटे बाद एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और मृतक के बड़े भाई विवेक सिंह से एकांत में बात किया।घर वालों ने मुकदमा लिखाने और शव को कब्जे में लेने से मनाकर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:50 IST
फार्म हाउस पर सोए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत; VIDEO #SubahSamachar
