अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की ओर से दी गई सलामी स्वीकार की। समारोह में पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 09:41 IST
अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण #SubahSamachar
