रावतपुर से डबल पुलिया तक मेट्रो की डाउन लाइन टनल का निर्माण पूरा
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) की डाउन लाइन टनल का निर्माण कार्य सोमवार को पूरा हो गया। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) गोमती ने रावतपुर से डबल पुलिया स्टेशन तक 4.10 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड सेक्शन की टनलिंग का अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल किया। करीब 8.60 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 में 4.10 किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो की टीम समर्पित भाव से कार्य कर रही है और कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से व कॉरिडोर-2 दोनों में कार्य तीव्र गति से जारी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:00 IST
रावतपुर से डबल पुलिया तक मेट्रो की डाउन लाइन टनल का निर्माण पूरा #SubahSamachar
