Meerut: मवाना थाने पहुंचा युवक, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या की धमकी दी

मवाना के गांव सीना निवासी संदीप नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में रविवार को छुरा लेकर बैठ गया। बार-बार छुरा अपनी गर्दन पर लगाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। इसके बाद संदीप थाने पहुंचा और इंसाफ की मांग की। अन्यथा आत्महत्या की धमकी देने लगा। संदीप ने लिखित में दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। छह साल सऊदी में नौकरी करके आया है। एक साल पहले उसकी मुलाकात नोएडा में फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से हुई। 13 जून 2025 को उसने उप निबंधक के यहां शादी का पंजीकरण करा लिया। पत्नी 6 माह के गर्भ से है। पत्नी व अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि वह नकदी, जेवर समेत सभी लेकर चली गई है। पत्नी के परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने संदीप के खिलाफ भी 151 की कार्रवाई की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 12:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: मवाना थाने पहुंचा युवक, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या की धमकी दी #SubahSamachar