Meerut: एआई मूल्यांकन व अप्रैल में परीक्षाओं का छात्रों ने किया विरोध
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता अक्षय बैंसला और लक्की लोइया ने कहा कि एआई को बंद करें। क्योंकि परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करने का फैसला छात्रों और शिक्षकों दोनों का विरोधी है। बिना कोर्स पूरा हुए अप्रैल में सेमेस्टर परीक्षाएं कराने का फैसला गलत है। छात्र दो माह पहले परीक्षा देने में असमर्थ हैं। ऐसे में परीक्षा जून में होनी चाहिए। चेतावनी दी कि मांगें तुरंत पूरी न हुईं तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:09 IST
Meerut: एआई मूल्यांकन व अप्रैल में परीक्षाओं का छात्रों ने किया विरोध #SubahSamachar
