मेरठ: जब तक मुस्कान को फांसी पर लटकता न देख लूं, चैन नहीं पड़ेगा; सौरभ की मां बोली

ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। कोर्ट ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी ठहराया था। बुधवार को मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। सौरभ की मां ने कहा कि वह मुस्कान को फांसी होने तक चैन से नहीं बैठेंगी। मुस्कान और साहिल को सजा सुनाने के दौरान बुधवार दोपहर सौरभ की मां रेनू देवी, उनके भाई बबलू व अन्य परिजन भी न्यायालय में मौजूद रहे। जिला जज के सजा सुनाते ही रेनू देवी व परिवार की अन्य महिलाओं की आंखों में आंसू छलकने लगे। उन्होंने कहा कि जब तक इन्हें फांसी के फंदे पर लटकता ना देख लूं, तब तक मुझे चैन नहीं मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मेरठ: जब तक मुस्कान को फांसी पर लटकता न देख लूं, चैन नहीं पड़ेगा; सौरभ की मां बोली #SubahSamachar