Meerut: निकुंज रस परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव कल, बहेगी भजनों की रस धारा, फूलों का बंगला रहेगा आकर्षण का केंद्र
12 महीने राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण के निःशुल्क भजन कार्यक्रम करने वाली निकुंज रस परिवार मेरठ समिति अपना प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने जा रही है। रविवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता की, जिसमें बताया कि गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मण्डप में एक जून शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें दिल्ली से भजन गायिका आरुषि गंभीर और मेरठ से ब्रज रसिक शिवम कौशिक राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण भजनों की रसधारा से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। साथ ही बताया कि वार्षिक उत्सव में ठाकुर जी का फूलों का बंगला और राधा रानी का भव्य दरबार सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा और प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:55 IST
Meerut: निकुंज रस परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव कल, बहेगी भजनों की रस धारा, फूलों का बंगला रहेगा आकर्षण का केंद्र #SubahSamachar
