Meerut: अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक में श्रद्धालुओं की भीड़

मेरठ में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बेगमपुल स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक शाखा में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने आवश्यक दस्तावेज जमा कर यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान बैंक परिसर और आसपास काफी भीड़भाड़ का माहौल रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि वह हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं और इस बार भी यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार मेडिकल प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक में श्रद्धालुओं की भीड़ #SubahSamachar