Meerut: CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, मेरठ के स्कूलों में खुशी का माहौल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही Meerut के स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह नजर आया। इस बार जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स की सूची में जगह बनाने की होड़ देखी जा रही है। मेरठ में इस बार छात्र अव्वल रहे या छात्राएं, यह स्थिति जिला स्तर की टॉपर्स सूची जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। वहीं मेरठ के एमपीएस फॉर गर्ल्स में भी अध्यापिकाएं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखते हुए छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आईं। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया है। जिला टॉपर्स की सूची जल्द ही जारी होने की संभावना है, जिसके बाद मेरठ के मेधावी विद्यार्थियों के नाम सामने आएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, मेरठ के स्कूलों में खुशी का माहौल #SubahSamachar