Meerut: महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के लिए लगाया शिविर
महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगनहर पटरी स्थित मखदूमपुर रोड नहर पुल पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल मवाना इकाई और महाराज शिव गिरी के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, स्याना आदि क्षेत्रों से आए कांवड़ियों का भक्तों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। शिविर में कांवड़ियों के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई थी। आरामदायक ठहरने की सुविधा, पौष्टिक भोजन, शीतल जल और प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान शिव का गुणगान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 15:31 IST
Meerut: महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के लिए लगाया शिविर #SubahSamachar
