Meerut: एनएच-34 पर हादसा, इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार रेलिंग में घुसी
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मवाना थाने में इंस्पेक्टर क्राइम हैं। एनएच - 34 पर इंचौली थाने के ठीक सामने जितेंद्र कुमार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग टूटकर करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरी। कार भी घूमकर विपरीत दिशा में खड़ी हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर को मामूली चोट आई हैं। यह घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 08:30 IST
Meerut: एनएच-34 पर हादसा, इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार रेलिंग में घुसी #SubahSamachar
