Meerut: मेरठ में सामूहिक विवाह समारोह, 150 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
मेरठ के गढ़ रोड स्थित वोल्गा रिसोर्ट में गुरुवार को निर्माण श्रमिकों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में करीब 150 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मेरठ और बागपत से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर उप श्रम आयुक्त अवधेश वर्मा, यूपी श्रम आयुक्त राजेश मिश्रा, श्रम परिवर्तन अधिकारी सुधीर कुमार, रघुवर यादव, नीलम, शशिकांत पांडेय, विनय दुबे, बीपीओ बोर्ड के उप सचिव शेर सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना बताया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 13:18 IST
Meerut: मेरठ में सामूहिक विवाह समारोह, 150 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे #SubahSamachar
