Shahjahanpur: राजकीय मेडिकल कॉलेज में सजी सुर-संगीत की महफिल, छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड पर अजीजपुर जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव इम्पल्स 4.0 में शुक्रवार की रात सुरों की महफिल सजी। सर्द रात पर ऊर्जा, संगीत और युवाओं का उत्साह भारी पड़ा। गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब झूमे। डॉक्टरों ने भी खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। विद्यार्थियों ने एकल, समूह नृत्य से तालियां बटोरी, वहीं गीतों की महफिल सजी। देर रात वेस्टर्न नाइट ने धमाल किया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे स्टेज पर दिल्ली के प्रसिद्ध का सबसे बड़ा आकर्षण रहा दिल्ली स्थित प्रसिद्ध आरंभ बैंड ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। बैंड की ऊर्जावान धुनों पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संकाय सदस्यों ने भी जमकर आनंद लिया। गीतों पर सभी खूब थिरके। आधी रात के बाद तक जश्न चलता रहा। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, डॉ.पूजा त्रिपाठी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 13, 2025, 21:02 IST
Shahjahanpur: राजकीय मेडिकल कॉलेज में सजी सुर-संगीत की महफिल, छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल #SubahSamachar
