फगवाड़ा निगम प्रांगण में मेयर रामपाल उप्पल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
फगवाड़ा के नगर निगम प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मेयर रामपाल उप्पल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. शिखा भगत भी मौजूद थीं। मेयर ने सभी फगवाड़ा वासियों को गणतंत्र के शुभ दिन की बधाई दी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम प्रांगण में लगे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर डिप्टी मेयर विक्की सूद, पार्षद व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 27, 2026, 08:34 IST
फगवाड़ा निगम प्रांगण में मेयर रामपाल उप्पल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज #SubahSamachar
