गुरुग्राम: मानेसर मेयर पर पक्षपात का आरोप, सदन में पार्षदों के मुद्दे हटाने का मामला गरमाया
गुरुग्राम में मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बताया कि बैठक में पहले से लिखित रूप में दिए गए एजेंडों पर चर्चा की गई और सदन ने उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से कुछ अन्य मुद्दे भी उठाए गए थे, लेकिन उन पर इस बैठक में फैसला नहीं हो सका। इन मुद्दों को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पार्षदों की ओर से जो मुद्दें दिए गए थे, उन्हें मेयर ने सूची से हटा दिया। उन्होंने कहा कि मेयर पक्ष के पार्षदों द्वारा दिए गए मुद्दों को उन्होंने समर्थन दिया, लेकिन उनके मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की गई। प्रवीन यादव ने यह भी कहा कि मेयर बीच बैठक से उठकर चली गईं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के दूसरे साल में अब तक हाउस की बैठक केवल दो बार ही हुई है, जबकि नियम के अनुसार यह बैठक हर महीने होनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 19:50 IST
गुरुग्राम: मानेसर मेयर पर पक्षपात का आरोप, सदन में पार्षदों के मुद्दे हटाने का मामला गरमाया #SubahSamachar
