पांच जुलाई को होगा वैश्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन

भारतीय वैश्य महासंघ ने 5 जुलाई को रेसकोर्स स्थित अतिथि विश्रामगृह में आयोजित होने वाले विवाह योग्य वैश्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन की जानकारी दी। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष विनय गोयल और अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य वैश्य समाज के युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी चुनने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पांच जुलाई को होगा वैश्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन #SubahSamachar