VIDEO: काशी की तर्ज पर होगा मथुरा का ट्रैफिक प्लान, जाम से मिलेगी राहत
मथुरा में अधिक संख्या में चल रहे ई रिक्शा व ऑटो नगर निगम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जाम से निजात पान के लिए पुलिस व नगर निगम ने वाराणसी की तरह रोडमैप तैयार किया है। इसमें रूटवार क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे। खासतौर से ई-रिक्शा ऑटो को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनेगा। तीन बार चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इनके खड़े होने के लिए स्थान तय किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए विद्यालय के पंजीकृत वाहनों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 04, 2025, 19:56 IST
VIDEO: काशी की तर्ज पर होगा मथुरा का ट्रैफिक प्लान, जाम से मिलेगी राहत #SubahSamachar
