शाहबाद में बांस के झुरमुट में भीषण आग, 200 मीटर तक फैली लपटें
शाहबाद के बिलारी रोड स्थित लख्खी बाग क्षेत्र में सोमवार को बांस के पेड़ों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 200 मीटर के दायरे में फैल गई। आग से उठते घने धुएं के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:53 IST
शाहबाद में बांस के झुरमुट में भीषण आग, 200 मीटर तक फैली लपटें #SubahSamachar
