मुखर्जी नगर में लगी आग: तीन मंजिला मकान धुएं से घिरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू
दिल्ली के मुखर्जी नगर के इंदिरा विहार इलाके में रविवार रात एक इमारत में अचानक आग लग गई। भूतल पर आग लगने के बाद आग तेजी से फैली और ऊपर की दो मंजिलों पर फैल गई। आग में सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने पहली मंजिल पर फंसे मकान मालिक को बाहर निकाला, जबकि स्थानीय लोग पहले ही दूसरी मंजिल में मौजूद मां बेटी को पड़ोस के मकान के जरिए बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियोंं ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला कि आग भूतल पर शॉट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे मुखर्जी नगर थाना पुलिस को इंदिरा विहार के मकान नंबर 311 में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि एक तीन-मंजिला रिहायशी इमारत धुएं से घिरी हुई है। पुलिस को पता चला कि इमारत में कुछ लोग फंसे हैं। पुलिस ने इमारत में फंसे पहली मंजिल पर रहने वाले मकान मालिक 65 साल के सुरेंद्र पाल को सुरक्षित बाहर निकाला। छानबीन में पता चला कि दूसरी मंजिल पर मां बेटी किराए पर रहते थे, जिसे स्थानीय लोगों ने आग लगने के बाद छत के जरिए पड़ोसी के मकान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी बीच दमकल की पांच गाड़ियां, एम्बुलेंस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब 12.15 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि भूतल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:26 IST
मुखर्जी नगर में लगी आग: तीन मंजिला मकान धुएं से घिरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू #SubahSamachar
