उत्तरकाशी फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख, तीन गाय जिंदा जली
मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख हो गए है। जबकितीन गाय जिंदा जलगई। आग पर करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं। गांव में अन्य भवन भी लकड़ी के होने और उनके बीच दूरी कम होने के कारण भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ है।अग्निशमन सहित पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 12:08 IST
उत्तरकाशी फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, घटना में12 लोगों के भवन जलकर राख, तीन गाय जिंदा जली #SubahSamachar
