प्रताप नगर में मकान में लगी भीषण आग, 80 वर्षीय वृद्धा झुलसी, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र प्रताप नगर स्थित एक मकान में बुधवार की दोपहर आग लग गई। आग लगते ही परिजन जरूरी सामान लेकर घर से बाहर निकल आए। जबकि 80 वर्षीय विमला देवी को घर से बाहर निकलने में देरी हो गई। ऐसे में वृद्धा के इर्द गिर्द आग पहुंच गई और वह झुलस गई। परिजनों ने बामुश्किल वृद्धा को आग से बचाया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि झुलसी वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्रताप नगर में मकान में लगी भीषण आग, 80 वर्षीय वृद्धा झुलसी, अस्पताल में भर्ती #SubahSamachar