शहीद के सम्मान को ठेस, प्यास बुझाता हैंडपंप पड़ा खराब

भीतरगांव ब्लाक के असधना गांव के गौरव, शहीद हवलदार सुरेश कुमार वर्मा के स्मृति स्थल पर लगा एकमात्र हैंडपंप पिछले काफी समय से खराब पड़ा है। यह हैंडपंप न केवल शहीद स्थल पर आने वाले लोगों के लिए सहारा था, बल्कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों की प्यास बुझाने का भी मुख्य साधन था। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी और आवाजाही के बीच पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 14:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शहीद के सम्मान को ठेस, प्यास बुझाता हैंडपंप पड़ा खराब #SubahSamachar