VIDEO:रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने मानसिंह
मथुरा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा, मथुरा के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जितेंद्र जौहरी एवं पंकज माहेश्वरी की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव में मानसिंह को शाखा अध्यक्ष और नेपाल सिंह चौधरी को शाखा मंत्री चुना गया। वहीं गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष और अनिल लवानियां, सतवीर सिंह, जयप्रकाश शर्मा और नारायण सिंह को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन को मजबूत करने और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की बात कही। इस दौरान पीयूष वर्मा, दिगंबर सिंह, कपिल शर्मा, राजवीर प्रसाद, प्रियांशु, अजय लवानिया, सुखवीर, दिनेश लवानियां, पदम सिंह, ओमप्रकाश, राजू, सोनू, भूपेश, कन्हैया सिंह, सतीश, केहरी सिंह, अजीत सिंह, पवन पाठक, गजेंद्र, अशोक और ओंकार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 13:45 IST
VIDEO:रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने मानसिंह #SubahSamachar
