Manimahesh Yatra: उफनते नाले को सीढ़ी से पार कर पेयजल बहाल कर रहे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी

मणिमहेश यात्रा की तैयारियों के बीच जल शक्ति विभाग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी पेयजल व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं। उफनते नालों को सीढ़ी के सहारे पार कर कर्मचारी यात्रा मार्ग पर नई पेयजल पाइपलाइन बिछा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा में मणिमहेश यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन बह गई थी। इसके चलते इस बार यात्रा शुरू होने से पहले जल शक्ति विभाग युद्धस्तर पर नई पाइपलाइन बिछाने और क्षतिग्रस्त पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। जल शक्ति विभाग, मंडल भरमौर के अधिशासी अभियंता विजय नाग ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी पड़ाव पर पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गम और जोखिम भरे इलाकों में भी विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। कई स्थानों पर उफनते नालों को सीढ़ियों के सहारे पार कर पाइपलाइन बिछाने और पेयजल आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध और सुरक्षित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Manimahesh Yatra: उफनते नाले को सीढ़ी से पार कर पेयजल बहाल कर रहे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी #SubahSamachar