Mandi: ऊपरीधार में मात्र 1 वोट से हारीं रीता देवी ने खड़े किए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, एसडीएम को सौंपी शिकायत
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरी धार के वार्ड-5 गंगोटी से वार्ड मेंबर में मात्र एक वोट से हारीं प्रत्याशी रीता देवी और उनके समर्थकों ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रीता देवी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी और पोलिंग टीम पर मिलीभगत व धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत सौंपी है। रीता देवी का आरोप है कि मतदान के दिन सुबह उन्हें पोलिंग एजेंट बनाने से रोका गया और मतपेटियां खाली हैं या नहीं, इसकी जांच भी नहीं कराई गई। दोपहर बाद उनकी गैर-मौजूदगी में पेटियां सील की गईं। मतगणना के दौरान उन्हें अंदर जाने से रोका गया,जबकि अन्य प्रत्याशी अंदर मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि मतों का अंतर केवल एक होने पर जब दोबारा गिनती की मांग की गई, तो अधिकारियों ने समय की कमी का हवाला देकर साफ मना कर दिया। समर्थकों ने आरोप लगाया कि काउंटिंग रूम में बाहरी लोग मौजूद थे और एआरओ का रवैया पक्षपातपूर्ण था। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:27 IST
Mandi: ऊपरीधार में मात्र 1 वोट से हारीं रीता देवी ने खड़े किए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, एसडीएम को सौंपी शिकायत #SubahSamachar
