Mandi: खराब मौसम के कारण गोरा में पैराग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग, विदेशी पायलट को देखने उमड़ी भीड़

तहसील मुख्यालय लडभड़ोल से कुछ दूरी पर स्थित गोरा नामक स्थान पर मंगलवार दोपहर उस समय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब आसमान से अचानक एक पैराग्लाइडर खेतों में उतर आया। आसमान में छाए घने बादलों और बारिश के कारण पैराग्लाइडर को यहां इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। आसमान से अचानक पैराग्लाइडर को उतरते देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कजाकिस्तान के पैराग्लाइडर अलेक्स और युवरा के साथ बीड़ निवासी गौरव ने विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण वे लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ओर आ गए। खतरे को भांपते हुए पायलटों ने सूझबूझ का परिचय दिया और गोरा में समतल खेतों को देखकर वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद कजाकिस्तान के विदेशी मेहमान अलेक्स ने बताया कि उन्हें यहां के स्पोर्ट्स बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया पहली बार साल 2006 में यहां आया था। उसके बाद से मैं हर साल अक्टूबर महीने में यहां आता रहा हूं। लेकिन इस साल हमने मार्च में भारत आने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह पैराग्लाइडिंग के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। यहां के बड़े पहाड़ों और मैदानों में कई दिलचस्प ट्रैक मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय लोग बहुत पसंद हैं। वे बेहद मिलनसार हैं और भारत में हमें हमेशा आरामदायक व अच्छा महसूस कराने के लिए मदद को तत्पर रहते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 14:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: खराब मौसम के कारण गोरा में पैराग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग, विदेशी पायलट को देखने उमड़ी भीड़ #SubahSamachar